चंडीगढ़ : सुखना लेक पर नींद न आने की बीमारी से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया गया - News On Radar India
News around you

चंडीगढ़ : सुखना लेक पर नींद न आने की बीमारी से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया गया

265

चंडीगढ़। वर्ल्ड स्लीप डे पर पीजीआई ईएनटी विभाग की ओर से शुक्रवार सुबह सुखना लेक पर जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पीजीआई के निदेशक प्रो. विवेक लाल सहित फैकल्टी व रेजिडेंट डॉक्टर शामिल हुए। इस मौके पर लोगों को स्लीप एप्निया के बारे में जानकारी देते हुए विशेषज्ञों ने इसके कारण, लक्षण और बचाव के तरीकों के बारे में विस्तार से बताया। ईएनटी विभाग के प्रमुख प्रो. नरेश पांडा ने बताया कि मोटापा इस बीमारी की मुख्य वजह है. आप अपनी जीवनशैली, खान-पान और वजन पर नियंत्रण रखकर इसे नियंत्रित कर सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर मनोरंजक तरीके से लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम में डीन एकेडमिक प्रो. राकेश सहगल, डीडीए कुमार गौरव, चिकित्सा अधीक्षक प्रो. विपिन कौशल भी मौजूद रहे।

You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group