चंडीगढ़ समाचार: बढ़ता जा रहा रात का तापमान, 15 डिग्री के करीब पहुंचा
चंडीगढ़। बढ़ते तापमान का असर शहर में दिखाई दे रहा है। घरों में पंखे चलने लगे हैं, वहीं दिन के समय कार में एसी भी चलने लगा है। शहर का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी गर्मी और बढ़ेगी। पश्चिमी विक्षोभ के कारण कुछ दिनों बाद हल्के बादल छा सकते हैं, लेकिन इससे तापमान में कमी नहीं आएगी। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री पर पहुंच गया, जो औसत से तीन डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के मुताबिक इस बार सीजन में औसत से 90 फीसदी कम बारिश हुई है. एक मार्च से शहर में महज 0.5 एमएम पानी गिरा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि जलवायु परिवर्तन समेत कई कारणों से इस बार तापमान में तेजी दर्ज की जा रही है.
Comments are closed.