चंडीगढ़ में मौसम का अलग अंदाज, दिन में धूप, रात में घनी धुंध - News On Radar India

चंडीगढ़ में मौसम का अलग अंदाज, दिन में धूप, रात में घनी धुंध

तीन दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट......

चंडीगढ़ में मौसम का कहर, धुंध और ठंड बढ़ेगी, 9 जनवरी तक ऑरेंज अलर्ट, बारिश की संभावना नहीं……

299

चंडीगढ़ :- चंडीगढ़ में इस समय मौसम का एक अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है। दिन में तेज धूप खिल रही है, जबकि सुबह, शाम और रात को घना कोहरा परेशानी का कारण बन रहा है। सोमवार रात को चंडीगढ़ में घना कोहरा छाया रहा, लेकिन मंगलवार सुबह तक कोहरा छंट गया और हल्की धूप निकली।

मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में घनी धुंध का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हालांकि, इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। सोमवार को चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पिछले कुछ दिनों में तापमान में वृद्धि देखने को मिली है।

मौसम विभाग ने 9 जनवरी तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और 10 जनवरी के लिए येलो अलर्ट की चेतावनी दी है। सोमवार शाम को तेज ठंड के साथ धुंध की वजह से सड़कों पर घना अंधेरा छा गया था, जिससे यातायात में भी दिक्कतें आईं।

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group