चंडीगढ़ ड्यूटी लगाने के खिलाफ कर्मचारी करेंगे विरोध - News On Radar India

चंडीगढ़ ड्यूटी लगाने के खिलाफ कर्मचारी करेंगे विरोध

निगम प्रबंधन को दी चेतावनी....

ऑल हरियाणा कॉरपोरेशन वर्कर यूनियन ने चंडीगढ़ ड्यूटी लगाने के खिलाफ विरोध की धमकी दी, केंद्र सरकार के निजीकरण प्रस्ताव के खिलाफ कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी….

239

Chandigarh duty protest, employees protestकरनाल: ऑल हरियाणा कॉरपोरेशन वर्कर यूनियन द्वारा मेरठ रोड स्थित सब डिवीजन उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रांगण में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कर्मचारियों ने राज्य सरकार और निगम प्रबंधन को स्पष्ट चेतावनी दी कि अगर उन्हें चंडीगढ़ में ड्यूटी पर लगाया गया तो यूनियन इस कदम का पुरजोर विरोध करेगी।

कर्मचारी नेताओं ने बताया कि केंद्र सरकार चंडीगढ़ के बिजली विभाग का निजीकरण करने का निर्णय ले रही है, जिसके खिलाफ चंडीगढ़ के बिजली कर्मचारी लंबे समय से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस मुद्दे को लेकर एचपीसी वर्कर यूनियन भी लगातार विरोध कर रही है और हर जिले में निजीकरण के खिलाफ धरने आयोजित कर रही है।

बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा करते हुए यूनियन के नेताओं ने कहा कि अगर सरकार और निगम प्रबंधन ने कर्मचारियों की ड्यूटी चंडीगढ़ में लगाई, तो वे इसका कड़ा विरोध करेंगे। बैठक की अध्यक्षता यूनियन के प्रधान सुरेंद्र कांबोज ने की, जबकि सचिव प्रदीप कुमार ने संचालन किया। राज्य उप महासचिव राजेंद्र राणा, उप प्रधान संजीव कुमार और यूनिट कैशियर जोगिंद्र सिंह ने भी कर्मचारियों को संबोधित किया।

बैठक में महिमा सिंह, कैलाश, अशोक लाठर, पवन कुमार, राजकुमार, संदेश्वर महंतो, दिनेश हुड्डा, युवराज और सुमित धनखड़ सहित कई कर्मचारी नेता मौजूद रहे।

You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group