गेम चेंजर' ने उत्तर अमेरिका में एडवांस बुकिंग से बटोरे करोड़.. - News On Radar India

गेम चेंजर’ ने उत्तर अमेरिका में एडवांस बुकिंग से बटोरे करोड़..

राम चरण की फिल्म ‘गेम चेंजर’ ने उत्तर अमेरिका में एडवांस बुकिंग से 4 लाख 25 हजार डॉलर की कमाई की, रिलीज के बाद और बढ़ने की उम्मीद…

240

Hyderabad : राम चरण की आगामी फिल्म गेम चेंजर को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है, और फिल्म की एडवांस बुकिंग के आंकड़े भी यह साबित करते हैं। यह राजनीतिक एक्शन ड्रामा 2025 की सबसे बड़ी रिलीज़ में से एक मानी जा रही है। फिल्म की एडवांस बुकिंग उत्तर अमेरिका में तेजी से बढ़ रही है, और अब तक इसमें चार लाख 25 हजार डॉलर की कमाई हो चुकी है, जो भारतीय मुद्रा में लगभग 3.64 करोड़ रुपये के बराबर है।

फिल्म के ट्रेलर के बाद से ही इसकी रिलीज को लेकर दर्शकों में उत्साह की लहर है। 3 जनवरी तक के आंकड़ों के अनुसार, गेम चेंजर ने 1200 शो के लिए 15,000 से अधिक टिकट बेचे हैं। माना जा रहा है कि फिल्म की रिलीज़ के करीब आते ही एडवांस बुकिंग में और तेजी आएगी।

फिल्म की हिट होने के लिए भारत में पहले दिन कम से कम 90 करोड़ की ओपनिंग की उम्मीद की जा रही है। हालांकि, यह फिल्म शंकर के लिए भी एक इम्तिहान की घड़ी साबित होगी, क्योंकि उनकी पिछली फिल्म इंडियन 2 बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी।

गेम चेंजर का मुकाबला आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में बालकृष्ण की फिल्म डाकू महाराज से होने जा रहा है, लेकिन यह फिल्म संक्रांति के मौके पर रिलीज हो रही है, जिससे इसकी कमाई और बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

क्या गेम चेंजर विदेश में भी अपनी धाक जमा पाएगी? यह सवाल फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर नजरें टिकी हुई हैं।

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group