खास बातचीत में पप्पू यादव ने अपनी जीत पर कह दी बड़ी बात - News On Radar India

खास बातचीत में पप्पू यादव ने अपनी जीत पर कह दी बड़ी बात

381

लोकसभा चुनाव में पूर्णिया से निर्दलीय सांसद के तौर पर जीत दर्ज करने वाले पप्पू यादव ने अपनी जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि मामूली बात नहीं है कि मैं जीत कर आया हूं पीएम मोदी नीतीश कुमार पूरा मंत्रिमंडल पूरी मशीनरी ने हमारे ख़िलाफ़ कम किया लेकिन जनता ने मुझे जिताया। प्रियंका गांधी राहुल गांधी के साथ हम खड़े हैं, उनका प्यार हमारे साथ है। हम कांग्रेस पार्टी के साथ मजबूती के साथ खड़े हैं।

चिराग पासवान को शुभकामनाएं उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है वो बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट की बात करते थे अब इस पर काम करें यही कहना चाहता हूं। तेजस्वी यादव ने मेरे खिलाफ काम किया मेरे खिलाफ प्रत्याशी उतारा लेकिन जीत हमने दर्ज की है। तेजस्वी यादव अपनी जिद पर अड़े रहे नहीं तो बिहार से कांग्रेस दस सीट और जीतती।

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group