जया बच्चन पर महिला का हाथ झटकने और अपमान करने का आरोप...

क्या जया बच्चन ने महिला का हाथ झटककर किया अपमान..

मनोज कुमार की प्रार्थना सभा में पहुंची जया बच्चन का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर आलोचना तेज..

240

नई दिल्ली : बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री और राज्यसभा सांसद जया बच्चन एक बार फिर अपने व्यवहार को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बन गई हैं। हाल ही में अभिनेता मनोज कुमार की प्रार्थना सभा में पहुंची जया बच्चन का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह एक महिला का हाथ झटकती नजर आ रही हैं। यह वीडियो सामने आते ही लोगों ने सोशल मीडिया पर उन्हें घमंडी और अभिमानी करार देते हुए आलोचना शुरू कर दी।

वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही जया बच्चन सभा स्थल पर पहुंचती हैं, वहां पहले से मौजूद एक महिला श्रद्धांजलि देने के दौरान उन्हें छूने की कोशिश करती है। इस पर जया बच्चन नाराज होते हुए महिला का हाथ झटक देती हैं और बिना कुछ बोले आगे बढ़ जाती हैं। यह पूरा वाकया कैमरे में कैद हो गया और कुछ ही देर में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो गया।

यूजर्स ने इस व्यवहार को ‘असंवेदनशील’ बताया और सवाल उठाया कि क्या जया बच्चन को अपने स्टारडम पर इतना घमंड है कि वह आम लोगों से ऐसे पेश आती हैं? कई लोगों ने लिखा कि यह एक शोक सभा थी, जहां सहानुभूति और सौम्यता की उम्मीद होती है, लेकिन जया बच्चन का बर्ताव इसके ठीक उलट था। कुछ ने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब उनका ऐसा वीडियो सामने आया हो, इससे पहले भी वे मीडिया और फैंस के प्रति अपने चिड़चिड़े रवैये के लिए चर्चा में रह चुकी हैं।

हालांकि, जया बच्चन की ओर से इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। न ही महिला की पहचान या उसकी प्रतिक्रिया सामने आई है, जिसके साथ यह घटना हुई। वहीं, कुछ लोग ऐसे भी हैं जो जया बच्चन के पक्ष में बोलते हुए कह रहे हैं कि वह भी एक इंसान हैं और संभव है कि उन्हें उस समय असहज महसूस हुआ हो।

फिलहाल, यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है और बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के व्यवहार को लेकर एक बार फिर बहस छिड़ गई है कि क्या सार्वजनिक जीवन में शिष्टाचार की उम्मीद करना अनुचित है

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group