कोहरे का कहर, यूपी और अन्य राज्यों में 3 दिन बारिश के आसार - News On Radar India

कोहरे का कहर, यूपी और अन्य राज्यों में 3 दिन बारिश के आसार

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से कई राज्यों में बर्फबारी और बारिश की संभावना….

232

भारत में 21 से 23 जनवरी के दौरान कई राज्यों में कोहरा और बारिश का कहर जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों जैसे पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। 23 जनवरी को उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी हो सकती है।
इसके अलावा, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 20 से 21 जनवरी तक घना कोहरा रहने की संभावना जताई गई है। बिहार और ओडिशा में भी सुबह के समय कोहरे का असर दिख सकता है।
मध्य भारत में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन दक्षिण भारत में मन्नार की खाड़ी और बंगाल की खाड़ी के इलाकों में तूफानी हवाओं के कारण बारिश की संभावना है।
दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में भी घना कोहरा देखा गया, जिसके कारण ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हुआ।

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group