केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नवरात्रअष्टमी के पावन अवसर पर कहा, "बेटियों में ही देवियां निवास करती हैं" - News On Radar India
News around you

केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नवरात्रअष्टमी के पावन अवसर पर कहा, “बेटियों में ही देवियां निवास करती हैं”

कृषि मंत्री ने चैत्र शुक्ल अष्टमी के अवसर पर अपने घर में कन्या पूजन कर उन्हें भोज कराया

1

भोपाल- नवरात्रि की पावन अष्टमी के अवसर पर केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और पत्नी साधना सिंह ने अपने भोपाल स्थित निवास पर कन्या पूजन कर कन्याओं को भोज कराया। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि, सही अर्थों में देवी का साक्षात स्वरूप हमारी बेटियां ही हैं। उन्होंने कहा, “अगर देवी माँ का प्रत्यक्ष रूप कहीं दिखाई देता है तो वह हमारी बेटियों में दिखाई देता है। हमारी सनातन परंपरा रही है कि नवरात्रि के नौवें दिन, जब माँ सिद्धिदात्री के रूप में आशीर्वाद देती हैं और कृपा बरसाती हैं, तब हम बेटियों का पूजन करते हैं और कन्या भोज कराते हैं।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि समाज का भविष्य बेटियों से ही सुरक्षित और समृद्ध बनता है। बेटियां हैं तो ही कल है। बेटियों के बिना यह दुनिया चल ही नहीं सकती। मैं सभी बेटियों को प्रणाम करता हूं, सभी देवियों को नमन करता हूं। इस अवसर पर उन्होंने देशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राम राज्य का अर्थ है, ऐसा समाज जहां किसी को कोई कष्ट न हो। हर प्रकार के कष्टों से मुक्त समाज ही राम राज्य का स्वरूप है। सभी सुखी हों, प्रसन्न हों और सबका मंगल और कल्याण हो।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Join WhatsApp Group