कान्स में आलिया का देसी ग्लैम लुक - News On Radar India

कान्स में आलिया का देसी ग्लैम लुक

Gucci की पहली साड़ी में दिखीं आलिया, छाया स्टाइलिश अंदाज़….

139

नई दिल्ली : बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर अपना डेब्यू कर ग्लैमर और एलीगेंस का नया मानक स्थापित कर दिया। आलिया भट्ट का यह लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस से लेकर फैशन एक्सपर्ट तक उनके इस देसी और ग्लोबल अंदाज़ की तारीफ कर रहे हैं।

खास बात यह है कि आलिया भट्ट ने इस मौके पर जिस साड़ी को पहना, वह इंटरनेशनल लक्जरी फैशन ब्रांड Gucci की ओर से डिजाइन की गई थी। यह Gucci द्वारा डिज़ाइन की गई पहली साड़ी थी और इसे पहनने वाली पहली अभिनेत्री भी आलिया भट्ट ही बनीं। गौरतलब है कि आलिया हाल ही में इस ब्रांड की ग्लोबल एंबेसडर बनी हैं। साड़ी का रिच फैब्रिक, क्लासिक ब्लाउज़ डिज़ाइन और ऑल-व्हाइट लुक में आलिया ने इंडियन परंपरा और वेस्टर्न एलिगेंस का खूबसूरत मेल दिखाया।

आलिया के इस कान्स डेब्यू ने ना केवल उनके फैंस का दिल जीता, बल्कि बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए भी यह एक गर्व का क्षण रहा। उनका स्टाइल, मेकअप और हेयरस्टाइल पूरी तरह से उनके एथनिक लुक को सपोर्ट करता नज़र आया। स्लीक बन और न्यूड टोन मेकअप के साथ आलिया ने अपने लुक को सिंपल लेकिन शाही अंदाज में पेश किया।

यह रेड कार्पेट लुक भारतीय फैशन इंडस्ट्री के लिए भी एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है क्योंकि पहली बार एक इंटरनेशनल फैशन हाउस ने किसी भारतीय आउटफिट को डिजाइन किया है और वह भी साड़ी को ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर पेश किया गया है। आलिया ने यह साबित कर दिया कि भारतीय परिधान भी ग्लैमर और ग्रेस का प्रतीक हो सकते हैं।

इस लुक के साथ आलिया भट्ट ने एक बार फिर दिखा दिया कि वह न सिर्फ एक शानदार अभिनेत्री हैं, बल्कि फैशन की दुनिया में भी उनकी पकड़ जबरदस्त है। उनका यह लुक लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group