कभी भी हकीकत नहीं बनेगी एस.वाई.एल. नहर - मुख्यमंत्री भगवंत मान - News On Radar India
News around you

कभी भी हकीकत नहीं बनेगी एस.वाई.एल. नहर – मुख्यमंत्री भगवंत मान

भवानीगढ़ में नव निर्मित एस.डी.एम. कॉम्पेक्स लोगों को किया समर्पित

नौटंकियों के जरिए बिट्टू का मुख्यमंत्री निवास पर कब्जा करने का सपना कभी साकार नहीं होगा: मुख्यमंत्री

130

भवानीगढ़:  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज स्पष्ट शब्दों में कहा कि पंजाब के पास किसी अन्य राज्य के साथ साझा करने के लिए पानी की एक भी बूंद नहीं है और सतलुज यमुना लिंक (एस.वाई.एल.) नहर कभी हकीकत में नहीं बदलेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार राज्य के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

आज यहां नव निर्मित एस.डी.एम. कॉम्पेक्स को समर्पित करने के मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने  दोहराया  उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय नियमों के अनुसार राज्य में पानी की उपलब्धता का पुनर्मूल्यांकन करना जरूरी है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि उन्होंने हाल ही में रावी ब्यास ट्रिब्यूनल, जो कि रावी जल प्रणाली से संबंधित स्थानों पर जाने के लिए राज्य के दौरे पर है, को भी अपील की है कि वह नए सिरे से पुनर्मूल्यांकन करके राज्य के लोगों को न्याय दिलाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के अधिकांश ब्लॉकों का पानी का स्तर बहुत नीचे चला गया है और राज्य में धरती के नीचे का पानी की स्थिति बहुत गंभीर है। उन्होंने कहा कि क्योंकि राज्य के अधिकांश नदियों के स्रोत सूख गए हैं, इसलिए इसे अपनी सिंचाई जरूरतों को पूरा करने के लिए और पानी की जरूरत है। हालांकि, भगवंत सिंह मान ने कहा कि स्थिति इतनी गंभीर है कि पंजाब में पानी की कमी है और अन्न उत्पादकों को सिंचाई के लिए पानी दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में किसी अन्य राज्य के साथ पानी की एक भी बूंद साझा करने का सवाल ही नहीं उठता।

एक अन्य सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू की नौटंकियों पर चुटकी लेते हुए कहा कि चुनावों में खारिज हुए नेताओं को लोग कभी भी मुंह नहीं लगाएंगे। उन्होंने कहा कि बिट्टू ऐसे घटिया हथकंडों से मुख्यमंत्री के सरकारी निवास पर कब्जा करने के सपने देखता है पर इससे उसके हाथ पल्ले कुछ नहीं पड़ेगा क्योंकि यह सही मायने में आम लोगों का घर है| जो यहां अपनी पसंद के नेताओं को चुनकर भेजते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अमेरिका से नौजवानों को देश निकाला देने की घटना हम सभी के लिए आंखे खोलने वाली है कि अच्छे मौकों की तलाश में विदेश जाने के बजाय, राज्य के नौजवानों को यहां ही कड़ी मेहनत करनी चाहिए और विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नौजवानों को विभिन्न क्षेत्रों में मौके प्रदान कर रही है। एक उदाहरण देते हुए भगवंत सिंह मान ने कहा कि कड़ी मेहनत, लगन और प्रतिबद्धता के साथ सूबे में 51,000 से अधिक नौजवानों को सरकारी नौकरियां मिली हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी कई उदाहरणें हैं, जहां पिछले एक साल के दौरान राज्य में नौजवानों को दो से तीन नौकरियां मिली हैं। उन्होंने कहा कि इस कारण वतन वापसी का रुझान शुरू हो गया है क्योंकि जो नौजवान पहले विदेशों में बस गए थे |

एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने दोहराया कि राज्य सरकार उन पंजाबियों के साथ पूरी तरह खड़ी है, जिन्हें हाल ही में अमेरिका से डिपोर्ट किया गया है।  सरकार उन्हें पुनः बसाने के मौके प्रदान करेगी ताकि वे पंजाब के सामाजिक-आर्थिक विकास में सक्रिय भागीदार बन सकें। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार ने इस उद्यम में उन नौजवानों को भी शामिल किया है, जिन्होंने इसी तरह की मुश्किलों का सामना करने के बाद सफलतापूर्वक अपना कारोबार स्थापित किया है, ताकि डिपोर्ट किए गए लोगों को यहां नई जिंदगी शुरू करने के लिए प्रेरित किया जा सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने पहले ही गैर-कानूनी एजेंटों के खिलाफ शिकंजा कस दिया है और उनके खिलाफ केस दर्ज किए गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उन गैर-कानूनी ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ बहुत सख्त है जिनके कारण ये मासूम भारतीय गैर-कानूनी तरीके से विदेश गए थे और अब अमेरिका जैसे देशों में उन्हें देश निकाला दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज लोगों को समर्पित किया गया एस.डी.एम. कॉम्पेक्स 6 करोड़ रुपए की लागत से बना है और यह अत्याधुनिक इमारत कई सुविधाओं से लैस है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पिछली सरकारों ने लोगों की बेहतर ढंग से सेवा करने के लिए ऐसे अति आवश्यक प्रोजेक्टों पर शायद ही कोई ध्यान दिया हो। उन्होंने कहा कि ऐसी इमारतें लोगों की भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बनाई जा रही हैं।  (डी.पी.आर के इनपुट सहित)

You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group