कपूरथला में बीए छात्र साथी समेत आधा किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार - News On Radar India
News around you

कपूरथला में बीए छात्र साथी समेत आधा किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार

गश्त के दौरान पकड़े गए आरोपी, पिस्टल और कारतूस भी बरामद……

120

कपूरथला : कपूरथला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बीए प्रथम वर्ष के एक छात्र और उसके साथी को आधा किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। थाना सुल्तानपुर लोधी की पुलिस ने गश्त के दौरान यह गिरफ्तारी की।कपूरथला में बीए छात्र साथी समेत आधा किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपियों के पास से हेरोइन के साथ एक पिस्टल (7.65 एमएम) और पांच कारतूस भी बरामद किए हैं। इसके अलावा, उनके द्वारा इस्तेमाल की गई बाइक भी जब्त कर ली गई है।
आरोपियों के खिलाफ थाना सुल्तानपुर लोधी में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। अदालत में पेश किए जाने के बाद दोनों का दो दिन का पुलिस रिमांड मंजूर किया गया है।

You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group