एचआरटीसी वोल्वो बसों के स्थान पर 30 लग्जरी इलेक्ट्रिक बसें चलाने की योजना, खरीद प्रक्रिया शुरू - News On Radar India

एचआरटीसी वोल्वो बसों के स्थान पर 30 लग्जरी इलेक्ट्रिक बसें चलाने की योजना, खरीद प्रक्रिया शुरू

242

हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश को हरित राज्य बनाने के उद्देश्य से एचआरटीसी (हिमाचल रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन) लग्जरी इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू करने जा रहा है। परिवहन निगम ने 30 इलेक्ट्रिक लग्जरी बसों की खरीद प्रक्रिया आरंभ कर दी है। देश में बंगलूरू के बाद हिमाचल में भी बिजली से चलने वाली बसों का संचालन होगा। एचआरटीसी टाइप-3 श्रेणी की लग्जरी बसें खरीद रहा है, जो एक बार चार्ज करने पर 250 किमी तक यात्रा कर सकेगी।
पहले चरण में शिमला, धर्मशाला और मनाली से दिल्ली, कटड़ा, और हरिद्वार के लिए इलेक्ट्रिक लग्जरी बस सेवा शुरू करने पर विचार चल रहा है। वर्तमान में इन रूटों पर चल रही वोल्वो बसों को इलेक्ट्रिक बसों से बदलने की योजना है। शिमला-दिल्ली रूट के लिए करनाल के पास चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने का प्रस्ताव है।
इलेक्ट्रिक लग्जरी बसें न केवल पर्यावरण संरक्षण में सहायक होंगी, बल्कि वित्तीय संकट का सामना कर रहे निगम के लिए संचालन खर्च (रनिंग कॉस्ट) को भी कम करेंगी। दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के मद्देनजर, सुप्रीम कोर्ट और एनजीटी के आदेशों पर बीएस-4 श्रेणी की बसों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। इसके चलते एचआरटीसी दिल्ली रूट पर पुरानी वोल्वो बसें नहीं चला पाएगा। नई वोल्वो के स्थान पर परिवहन निगम इलेक्ट्रिक लग्जरी बसें खरीदेगा ताकि कमाई वाले रूट पर बेरोकटोक बस सेवा जारी रखी जा सके।
रोहन चंद ठाकुर, प्रबंध निदेशक, एचआरटीसी ने कहा, “30 इलेक्ट्रिक लग्जरी बसें खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ये बसें प्रदेश के प्रमुख स्थलों से बाहरी राज्यों के लिए बसों का संचालन करेंगी और हिमाचल को हरित प्रदेश बनाने में सहायक होंगी।”
इस समय, देश में केवल बंगलूरू में लग्जरी इलेक्ट्रिक बसों का संचालन हो रहा है, जहां ओलेक्ट्रा ग्रीन टेक कंपनी ने बीएमटीसी को ये बसें उपलब्ध करवाई हैं।

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group