एक महीने से बारिश न होने से सूखे जैसे हालात, ताबो में न्यूनतम तापमान माइनस में - News On Radar India

एक महीने से बारिश न होने से सूखे जैसे हालात, ताबो में न्यूनतम तापमान माइनस में

249

हिमाचल : हिमाचल प्रदेश में एक माह से बारिश नहीं होने के कारण सूखे जैसे हालात बन गए हैं। 1 से 22 अक्टूबर तक प्रदेश में सामान्य से 97 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है, जिससे किसानों को सरसों, गेहूं सहित अन्य फसलों की सिंचाई में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
राज्य मौसम विभाग ने 28 अक्टूबर तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है, लेकिन आज उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर मौसम खराब रहने की संभावना है। मानसून विदा होने के बाद से बारिश का दौर थम गया है।
इस वर्ष मानसून के दौरान प्रदेश में सामान्य से 18 फीसदी कम बारिश हुई, जिसके चलते कई क्षेत्रों में सूखे जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं। बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कुल्लू, शिमला, सोलन और सिरमौर में अक्टूबर के दौरान सामान्य से 100 फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। कांगड़ा में 94, किन्नौर में 98, लाहौल-स्पीति में 99, मंडी में 81 और ऊना में 46 फीसदी कम बारिश हुई है।
न्यूनतम तापमान:
शिमला: 11.2°C
सुंदरनगर: 11.4°C
भुंतर: 9.5°C
कल्पा: 4.6°C
धर्मशाला: 14.9°C
ऊना: 15.0°C
नाहन: 17.5°C
केलांग: 3.1°C
ताबो: -1.2°C
प्रमुख स्थानों पर अधिकतम तापमान:
ऊना: 32.2°C
बिलासपुर: 30.8°C
हमीरपुर: 30.7°C
कांगड़ा: 28.9°C
चंबा: 28.1°C
मंडी: 27.7°C
नाहन: 27.3°C
सोलन: 27.0°C
धर्मशाला: 24.1°C
शिमला: 21.6°C
मनाली: 21.2°C
किसानों को समय पर पानी की आवश्यकता है, अन्यथा फसल उत्पादन प्रभावित हो सकता है।

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group