इंदौर में तीसरा टेस्ट: राहुल और शुभमन दोनों ने साथ में किया बैटिंग प्रैक्टिस, मुख्य कोच द्रविड़ किसे देंगे मौका?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच 1 मार्च से खेला जाएगा।

इंदौर। सलामी बल्लेबाज की भूमिका के दावेदार लोकेश राहुल और शुभमन गिल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट से पहले सोमवार को अभ्यास सत्र के दौरान बल्लेबाजी का अभ्यास किया। टेस्ट क्रिकेट में लंबे समय तक खराब प्रदर्शन के कारण उप-कप्तानी से हटाए जाने के बाद, बुधवार, 1 मार्च से शुरू होने वाले मैच से पहले राहुल ने अपने आखिरी प्रशिक्षण सत्र के दौरान जमकर पसीना बहाया। क्रिकेट जगत के लोगों की राय फॉर्म में चल रहे गिल पर राहुल को तरजीह देने को लेकर बंटे हुए हैं। 47 टेस्ट खेलने के बाद भी राहुल 33.44 की औसत से रन बना पाए हैं।
दोनों बल्लेबाजों ने मुख्य कोच राहुल द्रविड़ की देखरेख में दो नेट्स में करीब 30 मिनट तक बल्लेबाजी की। टीम प्रबंधन को राहुल की काबिलियत पर भरोसा है और वह उन्हें अतिरिक्त मौके दे रहा है लेकिन हर असफलता से बल्लेबाज पर दबाव बढ़ रहा है. दूसरी ओर, गिल ने मौजूदा सीज़न में सभी प्रारूपों में प्रभावित किया है और पूर्व क्रिकेटरों सहित उनके समर्थकों को लगता है कि उन्हें अंतिम एकादश में मौका देने का इससे बेहतर समय नहीं हो सकता था। शुभमन गिल ने जहां प्रैक्टिस के दौरान आक्रामक तेवर दिखाए वहीं राहुल ने अपने डिफेंस पर ज्यादा ध्यान दिया।
भारतीय तेज गेंदबाज के प्यार के आड़े नहीं आया धर्म, फिल्म दिखाकर घरवालों को मनाया
केएल राहुल ने शुरुआती 18 गेंदों को या तो छोड़ दिया या ब्लॉक कर दिया और फिर स्पिनरों के खिलाफ हवा में शॉट खेले। इसके बाद उन्होंने गिल के साथ स्थानों की अदला-बदली की और रविचंद्रन अश्विन का सामना किया। इस दौरान उन्होंने सीधे बल्ले से बल्लेबाजी की. शुभमन गिल नेट पर बल्लेबाजी करने वाले टीम के पहले खिलाड़ी थे जबकि अन्य खिलाड़ी वार्म-अप और फील्डिंग ड्रिल कर रहे थे।
Comments are closed.