आमिर खान की जिंदगी में तीसरी बार प्यार की एंट्री.. - News On Radar India

आमिर खान की जिंदगी में तीसरी बार प्यार की एंट्री..

प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन में गर्लफ्रेंड गौरी से करवाई मुलाकात, लिव-इन में रहने की खबरें…

237

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की जिंदगी में एक बार फिर प्यार ने दस्तक दी है। 14 मार्च 2025 को 60 साल के होने जा रहे आमिर खान ने हाल ही में अपने प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान अपनी कथित गर्लफ्रेंड गौरी से मीडिया को मिलवाया। इस मुलाकात के बाद से आमिर की डेटिंग की खबरों ने जोर पकड़ लिया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर खान और गौरी के बीच पिछले कुछ समय से नजदीकियां बढ़ रही थीं। बताया जा रहा है कि गौरी बेंगलुरू की रहने वाली हैं और दोनों एक साथ लिव-इन में रह रहे हैं। प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान आमिर ने जब गौरी को पैप्स से मिलवाया तो उनके चेहरे पर खास मुस्कान थी, जिससे ये साफ हो गया कि दोनों के बीच गहरा रिश्ता है।

आमिर खान इससे पहले दो बार शादी कर चुके हैं। उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता से दो बच्चे – जुनैद और इरा – हैं। इसके बाद उन्होंने किरण राव से शादी की थी, जिससे उन्हें एक बेटा आजाद राव खान है। किरण राव से आमिर का तलाक हो चुका है, लेकिन दोनों के बीच अभी भी अच्छे रिश्ते हैं।

आमिर के करीबी सूत्रों के मुताबिक, गौरी के साथ उनका रिश्ता काफी मजबूत है। आमिर ने अपनी डेटिंग की खबरों पर भी मुहर लगा दी है, जिससे फैंस के बीच उनके नए रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

आमिर खान और गौरी के इस रिश्ते पर अब फैंस की नजरें टिकी हुई हैं कि क्या यह रिश्ता शादी तक पहुंचेगा या नहीं।

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group