आमिर की 'सितारे ज़मीन पर' बनी ब्लॉकबस्टर हिट

आमिर की ‘सितारे ज़मीन पर’ बनी हिट

वर्किंग डेज में भी फिल्म का शानदार कलेक्शन जारी….

208

मुंबई : आमिर खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म  सितारे ज़मीन पर’ को लेकर शुरुआती दौर में काफी चर्चाएं थीं  कुछ ने कहा ये ‘तारे ज़मीन पर’ की भावना को छू नहीं पाएगी, तो कुछ को लगा आमिर इस बार भी कुछ अलग लेकर आएंगे। अब जब फिल्म को रिलीज़ हुए पांच दिन हो चुके हैं, तो बॉक्स ऑफिस आंकड़े इसका साफ जवाब दे रहे हैं  ये फिल्म धीरे-धीरे दर्शकों के दिलों में उतर रही है।

फिल्म ने पहले दिन यानी शुक्रवार को  ₹8.7 करोड़ का बिजनेस किया। शनिवार को इसने ₹10.3 करोड़ और रविवार को ₹12.6 करोड़ की कमाई की, जिससे वीकेंड टोटल रहा ₹31.6 करोड़। लेकिन असली परीक्षा सोमवार और मंगलवार की थी, जहां फिल्मों का असली दम दिखता है।

सोमवार को फिल्म ने गिरावट के बावजूद  ₹6.1 करोड़  की कमाई की और मंगलवार को भी गिरावट मामूली रही  कलेक्शन रहा करीब ₹5.8 करोड़। इस तरह  5 दिन का टोटल कलेक्शन ₹43.5 करोड़ तक पहुंच चुका है, जो साफ संकेत देता है कि फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। आमिर खान ने हमेशा से कंटेंट पर भरोसा किया है। इस बार भी उन्होंने एक संवेदनशील विषय को मास अपील के साथ पेश किया है। फिल्म में बच्चों की दुनिया, उनकी चुनौतियों और उनकी छोटी-छोटी जीतों को जिस तरह दिखाया गया है, वो लोगों के दिलों को छू रहा है।

थिएटर के बाहर दर्शकों की प्रतिक्रिया भी काफी सकारात्मक है। खासकर पैरेंट्स और टीचर्स फिल्म को बच्चों के साथ देखने की सलाह दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर फिल्म के इमोशनल मोमेंट्स वायरल हो रहे हैं, और कई लोग इसे आमिर की पिछली फिल्मों जितना ही असरदार बता रहे हैं। अब नजरें अगले वीकेंड पर हैं, जो तय करेगा कि फिल्म ₹100 करोड़ क्लब में शामिल हो पाएगी या नहीं। लेकिन शुरुआती संकेत यह बताते हैं कि ‘सितारे ज़मीन पर’ को हिट कहना गलत नहीं होगा।

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group