श्रेयस अय्यर Net Worth 2025: IPL Salary, Cars Collection और ब्रांड एंडोर्समेंट से करोड़ों की कमाई
IPL की महंगी बोली और लग्जरी लाइफस्टाइल ने बढ़ाई श्रेयस अय्यर की संपत्ति....
भारतीय टीम के भरोसेमंद मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज़ श्रेयस अय्यर इन दिनों सुर्खियों में हैं। हाल ही में घोषित एशिया कप 2025 स्क्वॉड में उन्हें शामिल नहीं किया गया है। इसके बावजूद उनकी कमाई, नेट वर्थ और लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर खूब चर्चा हो रही है।
IPL करियर और मोटी कमाई
श्रेयस अय्यर का IPL सफर बेहद खास रहा है। उन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) से करियर की शुरुआत की थी। 2012 में उन्हें 2.6 करोड़ रुपए में खरीदा गया और 2018 तक उनकी सैलरी 7 करोड़ रुपए तक पहुंच गई।
2022 में वो कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के कप्तान बने और 12.25 करोड़ रुपए की मोटी रकम हासिल की। उस सीज़न KKR को खिताब जिताने के बाद वह सबसे सफल कप्तानों में गिने गए।
इसके बाद साल 2024 की नीलामी में पंजाब किंग्स ने उन्हें रिकॉर्ड 26.75 करोड़ रुपए में खरीदा। इस डील के साथ वह IPL इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए।
ब्रांड एंडोर्समेंट से करोड़ों की कमाई
मैदान के साथ-साथ श्रेयस अय्यर विज्ञापन की दुनिया का भी बड़ा नाम हैं। वह Boat, Dream11, Google Pixel, Manyavar जैसे ब्रांड्स से जुड़े हुए हैं।
एक विज्ञापन से अय्यर करीब 25-30 लाख रुपए कमाते हैं।
सालभर में उनकी ब्रांड एंडोर्समेंट इनकम लगभग 3-5 करोड़ रुपए तक होती है।
लग्जरी कार और घर का शौक
श्रेयस अय्यर का लग्जरी लाइफस्टाइल किसी स्टार से कम नहीं है।
उनके पास मुंबई के वर्ल्ड टावर में 4 BHK अपार्टमेंट है, जिसकी कीमत लगभग 11.25 करोड़ रुपए है।
उनकी कार कलेक्शन में Lamborghini Huracan, Mercedes-Benz G63 AMG, Audi S5 और BMW जैसी गाड़ियां शामिल हैं।
Shreyas Iyer Net Worth 2025
रिपोर्ट्स के अनुसार, श्रेयस अय्यर की कुल नेट वर्थ लगभग 65 करोड़ रुपए है। उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा IPL Salary, BCCI Match Fees और Brand Endorsements से आता है।
सिर्फ पंजाब किंग्स के मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट से ही उन्हें 27 करोड़ रुपए की भारी राशि मिल रही है।
Comments are closed.