प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले सर्वोच्च विदेशी सम्मान की खुशी में ​मोहाली में तरुण चुघ किया गया भव्य स्वागत - News On Radar India
News around you

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले सर्वोच्च विदेशी सम्मान की खुशी में ​मोहाली में तरुण चुघ किया गया भव्य स्वागत

99

​फाजिल्का/ मोहाली :  देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी को विदेश की ओर से सर्वोच्च सम्मान (Highest Award) से नवाजे जाने की खुशी में आज मोहाली स्थित शहीद भगत सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद  तरुण चुघ जी का भव्य स्वागत करते हुए उन्हें लाख-लाख बधाइयाँ दी गईं।
​इस अवसर पर कृषि विकास बैंक फाजिल्का के पूर्व चेयरमैन, ग्राम जमालके के सरपंच और भारतीय जनता पार्टी के सेवादार राणा राजिंदर सिंह जमालके ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी को मिला यह सर्वोच्च सम्मान पूरे देश के 140 करोड़ भारतीयों के लिए मान और गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व के कारण आज पूरी दुनिया में भारत का मान लगातार बढ़ रहा है।
​इस मौके पर राणा राजिंदर सिंह जमालके के साथ विशेष रूप से उनके सुपुत्र हरप्रीत जमालके, रोबिन बराड़, करन कंबोज, आत्मा राम सेवटा सरपंच, सुखविंदर वारवल सरपंच, गुरसेवक सिंह संधू और जगनंदन ढिल्लो भी मौजूद थे। सभी ने मिलकर  तरुण चुघ जी का गर्मजोशी से स्वागत किया और प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी को मिले इस विशेष सम्मान के लिए खुशी व्यक्त करते हुए हार्दिक बधाई दी।              (हरमिंदर नागपाल  की  रिपोर्ट )

You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group