पंजाब और चंडीगढ़ की लोकप्रिय नेत्री आभा बंसल ने आम आदमी पार्टी को दिया झटका, भाजपा में हुईं शामिल
चंडीगढ़: पंजाब की राजनीति में एक नए और अचानक हुए घटनाक्रम में एक लोकप्रिय नेत्री आभा बंसल ने कल आम आदमी पार्टी को झटका देते हुए भाजपा का दामन थाम लिया। चंडीगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में उन्होंने मीडिया को भी संबोधित किया।
आप पार्टी के झूठे वायदे और कसमों को याद दिलाते हुए आभा ने बताया कि चार साल से राज्य की महिलाओं को रु. एक हज़ार देने के वादे को भूल गए। हर साल वादा दोहराते हुए चार साल निकल गए, अब इनके आठ महीने रह गए, अब क्या करेंगे। हम लोगों से राज्य की महिलाएं और जनता पूछती है तो हम क्या कहें।
आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता ने चंडीगढ़, सेक्टर-37 भारतीय जनता पार्टी ऑफिस में मीडिया को दिया बयान: “पंजाब ,भगवंत मान सरकार से जनता त्राहि त्राहि कर रही है, मैं, आभा बंसल आम जनता से अपील करती हूं, आए भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएं, एवं पंजाब को बचाएं।”
ज्ञात हो कि 2 साल पहले भूतपूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के भाजपा में शामिल होने के बाद बहुत से वरिष्ठ नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं और पार्टी को मजबूत कर रहे हैं।
पटियाला के भूतपूर्व
राजा अमरिंदर सिंह ने हाल ही में अकाली दल और भाजपा को मिल कर अगला चुनाव लड़ने का सुझाव भी दिया है।