थैलेसीमिक चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा चीमा बॉयलर्स में 342वां रक्तदान शिविर आयोजित, 101 द्वारा रक्तदान - News On Radar India

थैलेसीमिक चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा चीमा बॉयलर्स में 342वां रक्तदान शिविर आयोजित, 101 द्वारा रक्तदान

176

​चंडीगढ़  : पीजीआईएमईआर के ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग और थैलेसीमिक चैरिटेबल ट्रस्ट (TCT) द्वारा मैसर्स चीमा बॉयलर्स लिमिटेड (CBL) के सहयोग से 342वें रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 101 स्वैच्छिक रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।
​शिविर का उद्घाटन CBL के प्लांट मैनेजर संदीप पपनेजा ने किया और उन्होंने स्वयं भी रक्तदान किया। 80वीं बार रक्तदान करने पर प्रोडक्शन मैनेजर राजेश शर्मा को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। संदीप पपनेजा और एचआर मैनेजर सुचिता सिंह ने सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र, बैज और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। शिविर में थैलेसीमिया जागरूकता डेस्क भी स्थापित किया गया, जहाँ विवाह से पहले एचपीएलसी (HPLC) टेस्ट कराने के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। TCT के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ए.पी. सिंह, सदस्य सचिव राजिंदर कालरा और विकास मक्कड़ ने आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई।
​पीजीआई के ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग के प्रमुख प्रो. (डॉ.) आर.आर. शर्मा और ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने CBL के डायरेक्टर-ऑपरेशंस दविंदर सिंह बराड़, प्रबंधन और रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया। आयोजकों ने बताया कि 1 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर पीजीआई चंडीगढ़ के ब्लड डोनेशन कॉम्प्लेक्स में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा, जिसके लिए उन्होंने सामाजिक संस्थाओं और आम जनता से बढ़-चढ़कर रक्तदान करने की अपील की।                                 (हरमिंदर नागपाल‌  की रिपोर्ट)  

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group