थैलेसीमिक चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 105वें थैलेसीमिया जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन
चंडीगढ़ : थैलेसीमिक चैरिटेबल ट्रस्ट (टीसीटी) द्वारा आज पीजीआईएमईआर (PGIMER), चंडीगढ़ में 105वें थैलेसीमिया जागरूकता कार्यक्रम का गरिमापूर्ण आयोजन किया गया। यह विशेष सत्र पीजीआईएमईआर में ‘इंटरन हेल्थ केयर प्रोग्राम’ के तहत ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग ले रहे राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, सोलन (हिमाचल प्रदेश
) के कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए आयोजित किया गया था।
कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट की कार्यकारी चेयरपर्सन श्रीमती विभा मित्तल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ए.पी. सिंह और सदस्य सचिव राजेंद्र कालड़ा ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को थैलेसीमिया बीमारी, इसके लक्षणों और रोकथाम के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से सूचनात्मक पुस्तिकाएं भी वितरित की गईं, जिसे लेकर युवाओं और शिक्षकों में भारी उत्साह देखा गया।
जागरूकता अभियान के तहत विद्यार्थियों और शिक्षकों ने पीजीआई के थैलेसीमिया वार्ड का दौरा भी किया। यहाँ उन्होंने रक्त चढ़वा रहे (ब्लड ट्रांसफ्यूजन करा रहे) थैलेसीमिया पीड़ित मरीजों से मुलाकात की और उनके दैनिक जीवन में आने वाली चुनौतियों व कठिनाइयों को करीब से समझा। ट्रस्ट की ओर से सभी प्रतिभागियों और मरीजों के लिए जलपान की उचित व्यवस्था की गई थी।
समापन पर स्कूल के स्टाफ और विद्यार्थियों ने थैलेसीमिक चैरिटेबल ट्रस्ट के इस मानवीय प्रयास और कुशल प्रबंधन की सराहना की। सभी प्रतिभागियों ने इस ज्ञानवर्धक सत्र के लिए सदस्य सचिव और आयोजन टीम का आभार व्यक्त किया। (हरमिन्दर नागपाल दी रिपोर्ट )