झज्जर में कोच की हत्या: बाप और बेटे ने मिलकर चाकू घोंपकर किया मर्डर - News On Radar India

झज्जर में कोच की हत्या: बाप और बेटे ने मिलकर चाकू घोंपकर किया मर्डर

पारिवारिक रंजिश के चलते बाप-बेटे ने कोच जयप्रकाश की हत्या की, पुलिस ने दो दिन बाद किया गिरफ्तार....

202

झज्जर (हरियाणा) – हरियाणा के झज्जर जिले के गांव बहराना में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां बाप और बेटे ने मिलकर कोच जयप्रकाश की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को दो दिन बाद गिरफ्तार किया है और उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

मृतक जयप्रकाश की हत्या पारिवारिक रंजिश के कारण की गई थी। घटना के बारे में जानकारी देते हुए निखिल (जयप्रकाश का रिश्तेदार) ने बताया कि 25 जनवरी की रात करीब 2 बजे उसे फोन आया कि जयप्रकाश को चोट लगी है और उसे अस्पताल ले जाना है। जब वह और उसका ताऊ का लड़का जयप्रकाश को अस्पताल ले गए, तो पता चला कि जयप्रकाश की मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने इस मामले में वीरेंद्र और दिलखुश नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जो बहराना गांव के निवासी हैं। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया और गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को अदालत में पेश किया। अदालत ने उन्हें एक दिन के रिमांड पर भेज दिया है।

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group