गुरुग्राम बना 'जलग्राम': कुछ घंटों की बारिश में साइबर सिटी में भरा पानी - News On Radar India
News around you

गुरुग्राम बना ‘जलग्राम’: कुछ घंटों की बारिश में साइबर सिटी में भरा पानी

बरसात के बाद सड़कें नहरों जैसी, निगम आयुक्त ने लिया निरीक्षण......

92

गुरुग्राम, हरियाणा: सोमवार रात और मंगलवार सुबह की बारिश के बाद गुरुग्राम की सड़कें नहरों में बदल गईं, जिससे शहर की जल निकासी और ड्रेनेज प्रणाली की कमियां उजागर हो गईं।

नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने बारिश के तुरंत बाद शहर के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया। उन्होंने साउथ सिटी-2, सेक्टर-50, मेफील्ड गार्डन और सेक्टर-46 में सड़क, सफाई, जल निकासी, ड्रेनेज और सीवरेज का जायजा लिया।

सड़क निरीक्षण के दौरान उन्होंने लोगों से बात कर उनकी समस्याएं सुनीं। सेक्टर-46 बाजार और पार्क में लोगों ने सफाई और खराब सड़क की शिकायतें कीं। निगम आयुक्त ने बरसात का मौसम समाप्त होते ही सड़कों की मरम्मत और गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिए।

इस निरीक्षण में अतिरिक्त निगमायुक्त रविन्द्र यादव, चीफ इंजीनियर विजय ढाका, कार्यकारी अभियंता प्रदीप कुमार, सहायक अभियंता मनोज अहलावत और वरिष्ठ सफाई निरीक्षक संदीप कुमार सहित इंजीनियरिंग और स्वच्छता शाखा के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

गुरुग्राम की यह घटना शहर की जल निकासी व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता को दर्शाती है और अधिकारियों द्वारा लिया गया निरीक्षण इसके समाधान की दिशा में पहला कदम है।

You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group