कमिश्नर टी बेनिथ द्वारा निगम वर्कशॉप, के बी रोड तथा औद्योगिक क्षेत्र में निर्माणाधीन कंक्रीट सड़क का औचक निरीक्षण - News On Radar India

कमिश्नर टी बेनिथ द्वारा निगम वर्कशॉप, के बी रोड तथा औद्योगिक क्षेत्र में निर्माणाधीन कंक्रीट सड़क का औचक निरीक्षण

183

साहिबजादा अजीत सिंह नगर:  नगर निगम आयुक्त टी बेनिथ ने आज नगर निगम के अधिकारियों के साथ नगर निगम के इंडस्ट्रीज एरिया फेज 9 स्थित वर्कशॉप का औचक निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने सेक्टर 66 की बी रोड का दौरा किया।
निगमायुक्त ने औद्योगिक क्षेत्र फेज 6 में निर्माणाधीन कंक्रीट रोड का भी निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिये कि विकास कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप करायें और गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाये। उन्होंने कहा कि अगर कोई एजेंसी तय मानकों के अनुरूप काम नहीं करेगी तो उस पर जुर्माना लगाया जायेगा।

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group